{"_id":"6b01dac83d65938fbd0623c7","slug":"lucknow-defeated-kanpur-3-0-gonda-news-c-100-1-slko1028-170297-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लखनऊ ने कानपुर को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लखनऊ ने कानपुर को 3-0 से हराया
Sat, 21 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
गोंडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। छठे दिन लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और वाराणसी मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने एकतरफा मुकाबले में कानपुर मंडल को 3-0 से शिकस्त दी। लखनऊ के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बस्ती ने आगरा को 3-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने मुरादाबाद को 2-0 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में अयोध्या और विंध्याचल मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद अयोध्या ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. राकेश श्रीवास्तव और जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। इस दौरान मैच कमिश्नर अयूब शाह, खेल प्रशिक्षक विशाल तिवारी, विनोद जायसवाल, ताइक्वांडो सचिव डॉ. प्रत्यूष राज सहित अन्य मौजूद रहे।