{"_id":"6a9c5496ef9d166aa30cbe8b","slug":"video-young-man-drowns-in-ganges-while-attending-grandfather-funeral-search-underway-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी; VIDEO
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान शनिवार को बिहार के रामगढ़ निवासी गणेश प्रसाद (20) गहरे पानी में जाने से डूब गए। वह दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गणेश प्रसाद अपने परिजनों के साथ दादा रामकिशुन के अंतिम संस्कार के लिए बड़ेसर गंगा घाट आया था। दाह संस्कार संपन्न होने के बाद सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय गणेश प्रसाद गहरे पानी की ओर चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में ओझल हो गया। पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्नान करने के दौरान युवक गंगा में डूब गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।