{"_id":"6ad8fb117492917778073bfe","slug":"video-stalls-from-government-departments-will-be-set-up-at-the-camp-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिविर में लगेंगे सरकारी विभागों के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन की समस्याओं के समाधान और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर के नोडल अधिकारी एवं प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने बताया कि शिविर में जनपद में कार्यरत सभी सरकारी विभागों की भागीदारी रहेगी। इसके तहत राजस्व, विद्युत, पुलिस, श्रम कल्याण, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, दिव्यांग सशक्तिकरण, कृषि, नगर पालिका और परिवहन समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
इन स्टॉल के माध्यम से लोगों को संबंधित सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और कानूनी सहायता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए चलाया जागरूकता अभियान
विधिक सहायता शिविर की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम प्रसाद भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।