{"_id":"6aaebe5b78c1b5fbe905ee6a","slug":"video-protest-march-held-against-ugc-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूजीसी के खिलाफ जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखनिया में यूजीसी के विरोध में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने शनिवार को जुलूस निकाला। प्रदर्शन करते हुए यूजीसी को वापस लेने की मांग की गई। नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी संविधान के मूल भावना के विपरीत है। यूजीसी द्वारा 2026 में लागू की गई नई अधिसूचना पर पुनर्विचार करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति न होकर आर्थिक स्थिति पर होनी चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग का गरीब और जरूरतमंद बच्चा इसका लाभ पा सके। उच्च शिक्षा से वंचित आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 5 वर्षों के लिए बिना किसी ब्याज के 5 लाख रुपये का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर वेद प्रकाश पांडेय, जितेंद्र तिवारी, आलोक पांडेय, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।