फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpals to boycott circles held as additional charge starting September 22.

Ghazipur News: 22 सितंबर से अतिरिक्त प्रभार वाले हल्कों का बहिष्कार करेंगे लेखपाल

Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals to boycott circles held as additional charge starting September 22.
जमानिया तहसील में एसडीएम नि​धि को पत्रक सौंपते लेखपालगण। संवाद
जमानिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने उपजिलाधिकारी निधि को मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर से अतिरिक्त प्रभार वाले हल्कों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन में लेखपालों ने अत्यधिक कार्यभार, संसाधनों के अभाव, वेतन विसंगति और लंबित पदोन्नति समेत कई समस्याओं का उल्लेख किया है। संघ ने प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 करने, 2700 से अधिक लेखपालों के गृह मंडल स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने और चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा 2024 बैच के लेखपालों के परीक्षा परिणाम और प्रमाणपत्र अविलंब घोषित करने, स्टेशनरी भत्ता 500, वाहन भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 1000 रुपये करने की मांग रखी गई है। संघ ने लेखपाल पद को तकनीकी संवर्ग घोषित करने के साथ लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की भी मांग रखी है। पदाधिकारियों ने कहा कि सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 22 सितंबर से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों के बस्ते तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिए जाएंगे। भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर मंत्री मंतोष सिंह, संदीप यादव, विकास यादव, महिमा, वकार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed