{"_id":"68c4473fcb265a01530bdc8d","slug":"video-bjp-leader-said-lathicharge-happened-in-nonhara-police-station-on-orders-of-sp-ghazipur-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बोले- एसपी के कहने पर नोनहरा थाने में हुआ लाठीचार्ज, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बोले- एसपी के कहने पर नोनहरा थाने में हुआ लाठीचार्ज, VIDEO
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामतेज पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर नोनहरा थाने में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ है। जिसके चलते सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। उन्होंने मामले में एसपी को दोषी बताते हुए निलंबित करने की मांग किया। साथ ही कहा कि एसपी का रिकार्ड रहा है कि जहां रहा है, वह भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटता रहा है। उन्होंने एसपी को गाजीपुर की कमान सौंपने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाया।
शहर के लंका स्थित कि होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने और उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की सरकार से मांग की। साथ ही गरीब परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। कहा कि एडीएम की जांच से मामले की लिपापोती होगी, जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को दबाने के एसपी मृतक के परिजनों पर दबाब बना कर तहरीर बदलवा दिया है। आरोप लगाया कि एसपी की मौजूदगी में थानों पर वसूली की जा रही है। कहा कि जिले में भाजपा के कुछ बड़े नेता ही एसपी की चापलूसी में जुटे है और वहीं उसकों बचा रहे है।
भाजपा नेता ने पदसे दिया इस्तीफा
भाजपा के जिला किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता रेवरिया गांव निवासी दिनेश सिंह उर्फ बबलू ने भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आरोप लगाया कि जिले में कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।