फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Santosh fulfilled her responsibilities with dedication and hard work

Ghazipur News: समर्पण और मेहनत से संतोष ने अपनी जिम्मेदारियों को किया पूरा

Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Santosh fulfilled her responsibilities with dedication and hard work
शहर के लंका स्थित एक होटल में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष कुशवाहा को पुष्पगुच्छ
गाजीपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को शहर के लंका स्थित होटल में एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष कुशवाहा को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने कहा कि संतोष ने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर यह सम्मान मिलना विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षक निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। पुरस्कार मिलने के बाद शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसलिए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। इससे पहले एसोसिएशन की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह, विजय नारायण यादव, महामंत्री प्रमोद उपाध्याय, आनंद सिंह, राजेश गिरि, संजय दूबे, हरिद्वार सिंह, सुमन सिंह, बबिता पांडेय, प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed