{"_id":"6aaaee87d8b2fc9a210f99bc","slug":"harassed-by-a-young-man-a-female-student-stabbed-herself-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160340-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: युवक कर रहा था परेशान, छात्रा ने खुद को मारी चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: युवक कर रहा था परेशान, छात्रा ने खुद को मारी चाकू
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव के पास बुधवार को स्कूल जाते समय एक छात्रा ने चाकू मारकर खुद को घायल कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्रा का उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी छात्रा की मां ने बताया कि उनकी पुत्री को एक युवक बार-बार परेशान कर रहा था। इसी से आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया। उनकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। बेटी के पिता गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
वहीं थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक युवक के बार-बार फोन करने से आहत होकर छात्रा ने खुद को चाकू मारा। छात्रा चाकू अपने साथ घर से लेकर आई थी। मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच और कथित युवक की तलाश कर रही है।