{"_id":"6a89b2a2eb187caace0df6e1","slug":"video-young-man-was-bitten-by-krait-snake-while-in-bed-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक को जहरीले करैत सांप ने डसा, इस सूझबूझ से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक को जहरीले करैत सांप ने डसा, इस सूझबूझ से बची जान
फिरोजाबाद की एफएम कॉलोनी में किराए के मकान में शुक्रवार रात पलंग पर सो रहे एटा निवासी एक युवक को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। समय रहते नींद खुलने और दोस्त के साथ 45 मिनट के भीतर ट्रॉमा सेंटर पहुंचने की वजह से युवक को समय पर इलाज मिल सका। जिससे उसकी जान बच गई। एटा जिले के गांव खेतुपुरा निवासी शिवा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और एफएम कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में पलंग पर सो रहे थे तभी जहरीला करैत सांप उनके बिस्तर में घुस गया और उन्हें डस लिया। डसने का अहसास होते ही शिवा की नींद खुल गई। आंख खुली तो सामने जहरीला सांप देखकर उसके होश उड़ गए। शिवा के साथ रहने वाले दोस्त ने स्थिति की गंभीरता को समझा और सांप से छेड़छाड़ करने या उसे मारने के बजाय दूर से ही उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद बिना समय गंवाए दोस्त शिवा को लेकर तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। करीब 45 मिनट के भीतर ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वरुण गुप्ता ने तुरंत मरीज का उपचार शुरू किया। सांप के वीडियो से उसकी प्रजाति (करैत) की पहचान कर सटीक एंटी-स्नेक वेनम दिया गया। इससे शिवा की हालत में तेजी से सुधार हुआ और वह अब खतरे से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।