{"_id":"6a957cdc78797dce7f0b7ae3","slug":"video-woman-dies-after-childbirth-in-firozabad-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रसव के बाद महिला की अस्पताल में माैत, परिजन बोले- नर्स के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रसव के बाद महिला की अस्पताल में माैत, परिजन बोले- नर्स के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत; हंगामा
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद सोमवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने हंगामा करना कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजन को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गली नंबर- तीन 30 फुटा रोड थाना रसूलपुर निवासी मोहसिन की पत्नी मंतशा (24) को शनिवार को प्रसव पीड़ा का तेज दर्द उठा। परिजन उसे लेकर नैनी ग्लास चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। उसी दिन रात को उसने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। इससे परिवार में खुशी का माहौल पैदा हो गया। रविवार रात को आवश्यकता होने पर ब्लड चढ़ाया गया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे तबीयत बिगड़ने लगी। पति मोहसिन ने बताया कि उसने चिकित्सक को कई फोन किए, लेकिन चिकित्सक ने फोन नहीं उठाया। नर्स द्वारा सुबह एक इंजेक्शन लगाया गया। उसके थोड़ी देर बाद मंतशा का शरीर ठंडा पड़ता चला गया और उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, पुलिस ने सीएमओ कार्यालय पर घटना की जानकारी दी। मंतशा अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी आयशा और तीन वर्षीय बेटी फिजा को रोता- बिलखता छोड़ गई है। पति मोहसिन चूड़ी छंटाई का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।