फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two wanted criminals were shot in the leg during an encounter, and a third was also arrested.

VIDEO: मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा भी दबोचा

Mon, 24 Aug 2026 10:11 AM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:11 AM IST
Two wanted criminals were shot in the leg during an encounter, and a third was also arrested.
फिरोजाबाद। नारखी और मक्खनपुर क्षेत्र में घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जलेसर पुल सर्विस रोड पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि भाग रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवर, 10,500 रुपये, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। सीओ टूंडला अरूण कुमार चौरसिया ने बताया कि नारखी क्षेत्र के हरीनगर लदपुरा में 18 मार्च को घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इसके अलावा 20 अगस्त को मक्खनपुर के राजपुर बलाई में भी चोरों ने घर को निशाना बनाया था। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, नारखी और मक्खनपुर पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा निवासी ग्राम केरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी हाल निवासी अनुपम सिटी फेस-2 वायु विहार थाना सिकन्दरा जनपद आगरा, मिथुन और अंशू निवासीगण ग्राम केरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी की भूमिका सामने आई। अनुज और मिथुन की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी चोरी का माल बेचने के लिए बाइक से जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने जलेसर पुल सर्विस रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा और मिथुन के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, भाग रहे अंशू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा के खिलाफ विभिन्न जिलों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 37 मुकदमे दर्ज हैं। मिथुन के खिलाफ भी नौ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अंशू के खिलाफ फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में चोरी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चेन, एक अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, तीन कर्धनी, एक जोड़ी झुमकी और एक जोड़ी टॉप्स बरामद किए हैं। इसके अलावा 10,500 रुपये, दो तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और चोरी की वारदात में प्रयुक्त सुपर बाइक भी मिली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: गुजैनी नहर पुलिया की दुर्दशा, लोग दलदल के बीच से निकलने को मजबूर

23 Aug 2026

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में झूलन यात्रा महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं ने श्री राधा माधव के दर्शन कर उन्हें झूला झुलाया

23 Aug 2026

कानपुर: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, शोभित पहलवान ने जीता केसरी का खिताब

23 Aug 2026

मुल्तान जोत महोत्सव: पाकिस्तान से आई जाेत, श्रद्धालुओं ने मां गंगा के साथ खेली दूध की होली, सुख-समृद्धि की कामना

23 Aug 2026

यूजीसी आंदोलन के पीछे सरकार का हाथ : चंद्रशेखर आजाद

23 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात

23 Aug 2026

VIDEO: रसोइयों को तीन हजार रुपये मानदेय के साथ पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवच

23 Aug 2026
विज्ञापन

सीआईएससीई रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के अतुल कटारिया स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 पदक अपने नाम किए

23 Aug 2026

गुरुग्राम में नए साल से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की मिलेगी सुविधा

23 Aug 2026

गुरुग्राम में रक्षाबंधन से पहले आखिरी रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

23 Aug 2026

गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं के लिए कार्यक्रम किया आयोजित

23 Aug 2026

जमानत पर बाहर कैदी की गोली और चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

23 Aug 2026

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम बनी चैंपियन

23 Aug 2026

सरकार के आश्वासन से सफाई कर्मचारी असंतुष्ट, हड़ताल अनिश्चितकाल तक बढ़ाई

23 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सफाई कर्मचारियों के रातभर प्रदर्शन के बीच पुलिस सुरक्षा में प्रशासन ने उठाया कूड़ा

23 Aug 2026

फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की योजना

23 Aug 2026

कानपुर: आयो लाल झूलेलाल के जयघोष से गूंजा मंदिर, मनाया गया चालीहा महोत्सव

23 Aug 2026

जलस्तर बढ़ा: पांडु नदी किनारे के 30 मकानों में घुसा पानी

23 Aug 2026

MP News: ग्वालियर में हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर फायरिंग, हत्या के प्रयास के केस में समझौते का दबाव बनाने का आरोप

23 Aug 2026

टोहाना: सफाई कर्मचारियों ने रात को सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

23 Aug 2026

पोल्ट्री कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन, बढ़चढ़ कर लोगों ने लिया हिस्सा

23 Aug 2026

Meerut: पहले लाइन हाजि़र फिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ हुए निलंबित, किसान नेता दिग्विजय भाटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

23 Aug 2026

Meerut: रक्षाबंधन पर धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

23 Aug 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस्कॉन ने निकाली भव्य शोभायात्रा

23 Aug 2026

Meerut: कटान रोकने के लिए डीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

23 Aug 2026

Meerut: भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत ने मनाया तीजोत्सव "इंद्रधनुष"

23 Aug 2026

Dewas News: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, 12 साइबर ठग गिरफ्तार

23 Aug 2026

Barwani News: बड़वानी में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने दो कार और खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दो की मौत; पांच घायल

23 Aug 2026

सिवनी में जंगली हाथी की दस्तक: मक्के के खेतों में मचा हड़कंप, ड्रोन कैमरों से वन विभाग रख रहा पल-पल की नजर

23 Aug 2026

VIDEO: ढाई किलो चांदी लूटी बदमाशों ने व्यापारी को किया घायल, एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल

23 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed