{"_id":"69778c384bd5f767a508a2f7","slug":"video-republic-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-kasganj-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद पुलिस लाइन में गूंजा गणतंत्र का जयघोष, मंडलायुक्त ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद पुलिस लाइन में गूंजा गणतंत्र का जयघोष, मंडलायुक्त ने फहराया तिरंगा
फिरोजाबाद में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां आगरा मंडल के मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने शांति और सद्भाव के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर देश की प्रगति की कामना की। समारोह की शुरुआत भव्य परेड के साथ हुई। परेड के प्रथम कमांडर आईपीएस राजेश घुनावत (क्षेत्राधिकारी लाइन) रहे। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में कुल 09 टोलियों ने भाग लिया, जिसमें अनुशासन और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। परेड में नागरिक पुलिस के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ता, डायल-112, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वॉड, रेडियो शाखा और एम्बुलेंस दस्ते ने अपनी शक्ति और मुस्तैदी का प्रदर्शन किया। परेड में प्रशिक्षु टोली (टोली नं. 1) ने प्रथम, एनसीसी टोली ने द्वितीय और महिला पुलिस टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त कर वाहवाही लूटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।