फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DElEd third semester exams begin first paper easy

Firozabad News: डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, पहला पेपर रहा आसान

Fri, 25 Sep 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
DElEd third semester exams begin first paper easy
फिरोजाबाद। जिले के 12 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षार्थियों ने शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार और समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों के अनुसार दोनों पेपर सामान्य रहे।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 3776 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 3678 उपस्थित और 98 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय का पेपर दिया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध और नवाचार से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का स्तर सामान्य होने के कारण पेपर हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3771 परीक्षार्थियों में 3671 उपस्थित और 100 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर भी सामान्य रहा। समावेशी शिक्षा की अवधारणा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और शिक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार अधिकांश प्रश्नों के उत्तर पाठ्यक्रम की तैयारी के आधार पर आसानी से दिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
परीक्षा की निगरानी के लिए डायट प्राचार्य मुक्तेश कुमार के निर्देशन में सचल दल सक्रिय रहा। प्रथम पाली में दाऊ दयाल इंटर कॉलेज और एमजी बालिका इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद तथा दूसरी पाली में पाली इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद और छोटेलाल इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed