{"_id":"6acd221f1427921a800c9cc7","slug":"video-permanent-staff-at-the-chc-are-handling-the-responsibility-of-patients-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएचसी पर स्थाई कर्मचारी संभाल रहे मरीजों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएचसी पर स्थाई कर्मचारी संभाल रहे मरीजों की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए सोमवार को लखनऊ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी स्थाई कर्मचारियों के कंधों पर आ गई है। मरीजों की भीड़ के चलते स्थितियां विपरीत बानी हुई हैं। एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होने के कारण अस्पताल में मरीजों के उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का काम उपलब्ध स्थाई कर्मचारी संभाल रहे हैं। एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को उठाने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का असर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सीएचसी में मरीजों के उपचार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सीएचसी में प्रतिदिन उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के बीच अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखना चुनौती बना गया है। स्थाई कर्मचारी मरीजों को देखने के साथ ही उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित कर रहे हैं, मगर स्थितियां बिगड़ी हुई हैं। मरीज भीड़ के चलते प्राइवेट चिकित्सालयों कि दौड़ लगा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।