फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute over removal of e-rickshaw; youth attacked with a sharp-edged weapon.

Firozabad News: ई-रिक्शा हटाने पर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 13 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute over removal of e-rickshaw; youth attacked with a sharp-edged weapon.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में जाम में ई-रिक्शा खड़ा होने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने ई-रिक्शा सवार युवक को लात-घूंसों, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रहना लालऊ रोड के पीड़ित राजा यादव ने आरोप लगाया 9 अक्तूबर की रात करीब 9:30 भाई मोनू निवासी इंद्रा नगर रहना ई-रिक्शा में बैठकर खाना लेकर आ रहा था। नाले पर शराब की दुकान के सामने जाम लगा होने के कारण ई-रिक्शा खड़ा था, तभी बगल की कैंटीन से तेजवीर यादव, ब्रज किशोर यादव निवासीगण नगला सदासुख थाना लाइपार दो साथियों के साथ आकर गाली- गलौज करने लगे। आरोप है कि चारों ई-रिक्शा हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मोनू ने जाम लगा होने की बात कहते हुए गाली देने का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। इसके बाद चारों ने उसके साथ लात-घूसा, धारदार हथियार, लाठी-डंडा से मारपीट शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed