{"_id":"6aace75304d08fa2d90fbab2","slug":"video-newborn-dies-hours-after-delivery-in-firozabad-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
फिरोजाबाद में प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात बेटी की मौत से गुस्साए परिजन ने शुक्रवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर रोड स्थित जयश्री श्याम हॉस्पिटल में काफी हंगामा किया। पिता ने अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने और स्टाफ पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई है।
गांव बासठ थाना दक्षिण निवासी विमल की 27 वर्षीय पत्नी सविता को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे दोपहर करीब दो बजे लालपुर रोड स्थित जयश्री श्याम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। शाम करीब सात बजे सविता ने बेटी को जन्म दिया। विमल का आरोप है कि प्रसव के बाद चिकित्सक ने बच्ची की धड़कन कम होने की बात बताई। उसने बच्ची को किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर भर्ती करने की बात कही। आरोप है कि ज्यादा बोलने पर रात करीब नौ बजे बच्ची को आसफाबाद चौराहा स्थित आयुष हॉस्पिटल भेजा गया। परिजन बच्ची को लेकर आयुष हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बच्ची को गांव ले गए और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विमल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जयश्री श्याम हॉस्पिटल के चिकित्सक उसकी पत्नी को बार-बार छुट्टी कराने की बात कह रहे थे। स्टाफ ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्द भी कहे। पिता ने अस्पताल में कार्यरत स्टाफ के पास आवश्यक डिग्री और डिप्लोमा नहीं होने का भी आरोप लगाया। उसने अनट्रेंड स्टाफ के कारण बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
पुलिस पहुंची तो शांत हुआ हंगामा
शुक्रवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन को समझा- बुझाकर शांत करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।