फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Baba Neem Karori 53rd Mahaparinirvan Day celebrated in Akbarpur

VIDEO: अकबरपुर में मनाया गया बाबा नीम करोरी का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस

Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
Baba Neem Karori 53rd Mahaparinirvan Day celebrated in Akbarpur
प्रख्यात संत बाबा नीम करोरी महाराज की जन्मस्थली गांव अकबरपुर स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार को बाबा का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर शाम तक विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सुबह 8 बजे मंदिर के महंत अवधेश कुमार शर्मा द्वारा बाबा के भव्य अभिषेक के साथ हुआ। इसके बाद प्रात: 10 बजे आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया। प्रसाद वितरण किया गया और दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। दिनभर चले अनुष्ठानों के बीच महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक की थाप पर भजनों का गायन और कीर्तन किया। दोपहर 12 बजे मंदिर के पट विश्राम के लिए बंद किए गए, जिसके बाद अपराह्न 2:30 बजे पट खुलते ही दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर परिसर में कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं ने हाल ही में निर्मित भव्य कन्वेंशन सेंटर को देखा और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रयासों की सराहना की। लखनऊ से आए श्रद्धालु सोहन लाल मिश्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा नीम करोरी महाराज साक्षात हनुमान जी के अवतार हैं। उनके अलौकिक चमत्कारों को पूरी दुनिया ने माना है। गाजियाबाद से आए विनीत मिश्र ने बताया कि उन्होंने बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी थी, जिससे उन्हें अकबरपुर के जन्मस्थली होने की जानकारी मिली और वे खिंचे चले आए। इनके अलावा बाबा के भक्त एडीएम आनंद सिंह, रिटायर्ड जीएसटी आयुक्त दिनेश मिश्रा के अलावा बाबा नीम करोरी महाराज की बेटी गिरिजा भटेले और दामाद जगदीश प्रसाद भटेले आगरा से कार्यक्रम में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पलवल में युवाओं ने लिया अंत्योदय से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प, किया पौधारोपण

25 Sep 2026

भरौली-बलिया एनएच-31 पर तीन वाहनों की टक्कर, पांच घंटे थमा रहा आवागमन; VIDEO

25 Sep 2026

13 सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी डटे अधिवक्ता, VIDEO

25 Sep 2026

गुरुग्राम में नहर के पास जमा कूड़ा, नहरी पानी को कर रहा दूषित

25 Sep 2026

अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

25 Sep 2026
विज्ञापन

भक्ति और उल्लास के साथ बप्पा को दी विदाई, नोएडा के यमुना में गणेश विसर्जन

25 Sep 2026

विदेश में रची जा चुकी थी किसान की हत्या की साजिश

25 Sep 2026
विज्ञापन

एम्स नई दिल्ली ने शुक्रवार को जेएल ऑडिटोरियम में अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया

25 Sep 2026

VIDEO: पंचतत्व में विलीन भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; सांसद भी रो पड़े

25 Sep 2026

कांगड़ा: वित्तीय देनदारियों जल्द जारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, विद्युत पेंशनर फोरम ने चेताया

25 Sep 2026

अंब: यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने निकाला मार्च

25 Sep 2026

ऊना: डीसी बोले- युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना

25 Sep 2026

सिरमौर: 294 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में कालाअंब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन से दबोचा आरोपी

25 Sep 2026

Video: क्रेनियो फेशियल सर्जरी के लिए युवा सर्जनों को दी जा रही ट्रेनिंग

25 Sep 2026

Video: तीन दिन के नवजात का बिना ओपन हार्ट सर्जरी सफल इलाज, पीडीए स्टेंटिंग से बचाई जान

25 Sep 2026

ऊना: सिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर बडोआ में दंगल का आयोजन

25 Sep 2026

हमीरपुर: बैंडमिंटन में भोरंज ने नादौन, कबड्डी में हमीरपुर ने सुजानपुर को हराया

कानपुर: बदहाल सड़कों पर महापौर का कड़ा रुख, बोलीं- एक विभाग बनाएगा तो दूसरा नहीं खोदेगा

25 Sep 2026

मंडी: मुख्यमंत्री के बल्ह दौरे पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कसा तंज

25 Sep 2026

दिल में मशीन, मकान बचाने आंदोलन में पहुंचे खरीददार, बोले- घर पर चला बुलडोजर तो पड़ सकता है दिल का दौरा

25 Sep 2026

दिव्यांग बच्चों ने थेरेपी रूम में 11 दिनों तक मनाया गणेश उत्सव, बच्चों के नृत्य ने मोहा मन

25 Sep 2026

मेरठ: मवाना कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किए बयान

25 Sep 2026

मेरठ: अनंत चतुर्दशी पर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

25 Sep 2026

VIDEO: 150वें वर्ष पर हुआ वंदे मातरम का सामूहिक गायन

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन सफर होगा और सुरक्षित, 52 किमी ट्रैक पर कवच की सुरक्षा

25 Sep 2026

VIDEO: ट्रांस यमुना में बेकाबू लोडर ने दो वाहनों को 20 मीटर तक घसीटा

25 Sep 2026

VIDEO: एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा नगर निगम में पार्षद ने खोला मेयर के खिलाफ मोर्चा, घोटाले के लगाए आरोप

25 Sep 2026

VIDEO: कार की मांग पूरी न होने पर सिपाही ने पत्नी को पीटा, घर से निकाला

25 Sep 2026

VIDEO: सीएम ग्रिड के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार, शीशे टूटे

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed