{"_id":"6ab6760b703f7745700fb778","slug":"video-garbage-accumulated-near-canal-in-gurugram-contaminating-canal-water-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में नहर के पास जमा कूड़ा, नहरी पानी को कर रहा दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में नहर के पास जमा कूड़ा, नहरी पानी को कर रहा दूषित
गुरुग्राम में धनकोट से जिस गुड़गांव वाटर चैनल (नहर) से बसई के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी आता है, उसके किनारों पर जमा कूड़ा लोगों को परेशान कर रहा है। लोगों का कहना है कि गुरुग्राम को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली धनकोट नहर इन दिनों प्रशासन की उपेक्षा और बदहाली का शिकार बनी हुई है। जिस नहर के पानी का उपयोग पूरा गुरुग्राम शहर पीने के लिए करता है, उसके आसपास और पानी के किनारे भारी मात्रा में कचरा फैला पड़ा है। नहर के किनारे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कचरा धीरे-धीरे पानी में घुलता है और यही दूषित पानी शोधन के बाद शहर के घरों तक पहुंचता है, जो सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।