{"_id":"686be6efa311dacf8e00abd4","slug":"video-sdm-and-co-investigated-the-complaint-of-forced-conversion-of-valmikis-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकियों के जबरन धर्मांतरण की शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकियों के जबरन धर्मांतरण की शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने की जांच
कस्बे के इंदिरानगर मोहल्ला स्थित वाल्मीकि बस्ती के लोगों द्वारा जबरन धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत डीएम से की। सोमवार को एसडीएम व सीओ ने बस्ती में पहुंचकर जांच की। इस दौरान लोगों ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के नाम पर खोली गई पाठशाला की आड़ में धर्मांतरण का खेल शुरू हुआ। अब तक आसपास के गांवों को मिलाकर 100 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है।
वाल्मीकि बस्ती के पूर्व सभासद गोरेलाल वाल्मीकि, रावेंद्र, बसंत, अजय, राजेश, रामदीन, अशोक आदि ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप लगाया था कि फर्रुखाबाद के एक ईसाई समाज के चिकित्सक व नगलादीना निवासी पास्टर समाज के लोगों पर धर्मांतरण का जबरन दबाव बना रहे हैं। चिकित्सक द्वारा पैसों का लालच देने व घरों की महिलाओं को प्रलोभन देने की भी बात कही गई। इसके लिए समाज के लोगों को धमकाया भी जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।