{"_id":"691b4e538eccebe3900f9165","slug":"video-etawah-elderly-mans-body-found-under-bundelkhand-expressway-bridge-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मिला वृद्ध का शव
भरथना-विधूना मार्ग स्थित बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे के पुल के नीचे सोमवार शाम वृद्ध का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, औरैया के थाना कुदरकोट के नगला कमले (बैबाह) निवासी अहिवरन सिंह (76) अपने घर से करीब तीन बजे भरथना जाने के लिए निकले थे। सोमवार की शाम राहगीरों ने उनका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पुल के नीचे पड़ा देखा। भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, एसआई भगवान सिंह, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।