{"_id":"6aed969c8c4a09189d003a9d","slug":"video-ssp-came-out-on-the-streets-to-check-the-security-arrangements-during-festivals-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी
एटा। त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को एसएसपी डॉ. इलामारन ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति परखी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई। एसएसपी ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। उन्होंने अधीनस्थों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इसके बाद एसएसपी ने व्यापारियों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।