Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Motorcyclist killed, two others injured in accident

Etah News: हादसे में बाइक सवार युवक की माैत, दो घायल

Fri, 06 Nov 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, two others injured in accident
एटा। शिकोहाबाद मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार यशपाल (20) की मौत हो गई जबकि उसका जुड़वां भाई यशवीर और दोस्त रिंकू जख्मी हो गए।
विज्ञापन

तीनों को उपचार के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। जुड़वां भाई की आंखों के सामने हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव कुंजपुर निवासी यशपाल, अपने जुड़वां भाई यशवीर और नगला डूडा कोतवाली देहात निवासी रिंकू के साथ बाइक से शिकोहाबाद से एटा आ रहा था। शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एटा की ओर से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed