Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Sit-in protest by the Kisan Union Swarashtra and local farmers at the Rijor electricity substation.
{"_id":"6ab4ec94774a166d0a08607a","slug":"video-sit-in-protest-by-the-kisan-union-swarashtra-and-local-farmers-at-the-rijor-electricity-substation-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिजोर बिजली उपकेंद्र पर किसान यूनियन स्वराष्ट्र व क्षेत्र के किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिजोर बिजली उपकेंद्र पर किसान यूनियन स्वराष्ट्र व क्षेत्र के किसानों का धरना
सकीट - रिजोर बिजली उपकेंद्र पर किसान यूनियन स्वराष्ट्र व क्षेत्र के किसानों का धरना, अधिकारियों के न आने से किसानों में आक्रोश
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रिजोर में स्थित बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को किसान यूनियन स्वराष्ट्र के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों ने बिजली कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या में किसान उपकेंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ कर नारेबाजी की धरने का नेतृत्व किसान यूनियन स्वराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. राठौर, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता मंडल अध्यक्ष मोहम्मद चांद, जिला मंत्री लालू यादव, तहसील उपाध्यक्ष राहुल यादव व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से खेतों में खड़ी धान की फसलें सूख रही हैं, लेकिन विभाग सुनवाई नहीं कर रहा
जिसके लिए आज मंगलवार को रिजोर उपकेंद्र पर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. राठौर ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसान उपकेंद्र पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी समस्या सुनने नहीं आया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है वहीं सूचना पर पहुंची थाना मलावन पुलिस बड़ी संख्या में किसानों को समझाने-बुझाने में जुटी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।