फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news transfarmer crisis

Etah News: एक सप्ताह में फुंके पिपहरा गांव के दो ट्रांसफॉर्मर

Thu, 24 Sep 2026 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
etah news transfarmer crisis
एटा। निधौलीकलां क्षेत्र के गांव पिपहरा में पिछले एक सप्ताह के भीतर दो ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ग्रामीण बिजली आपूर्ति के लिए तरस रहे हैं। आगरा रोड से करीब चार किलोमीटर अंदर स्थित होने के कारण विद्युत निगम के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन


पिपहरा गांव में एक सप्ताह के अंतराल में दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। आग लगने से जले हुए ट्रांसफार्मर की सूचना ग्रामीणों ने बाकलपुर स्थित बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों को दी थी। इसके बावजूद, गांव से बिजली घर की निकटता के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को हटवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद होने का सीधा असर खेतों की सिंचाई पर पड़ रहा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। इसके अलावा, बच्चों और युवाओं की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। गांव के राजेश गुप्ता राजू ने बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र से मुलाकात कर फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। इस पर एसई ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का निरीक्षण करने और दोनों फुंके ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed