Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Seven masked men entered a house at midnight, held women and children hostage at gunpoint, and looted them.
{"_id":"6a8bcb6f2f85b93ebf01ff9a","slug":"video-seven-masked-men-entered-a-house-at-midnight-held-women-and-children-hostage-at-gunpoint-and-looted-them-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आधी रात घर में घुसे सात नकाबपोश, महिला-बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आधी रात घर में घुसे सात नकाबपोश, महिला-बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट
अलीगंज। अलीगंज सर्किल के महाराजपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। करीब रात 12 से एक बजे के बीच सात नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते एक घर में दाखिल हुए और सो रही महिला व उसके बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसकी एक साल की मासूम बेटी की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। इसके बाद बदमाश सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के महाराजपुर निवासी शिवानी पत्नी सोनू दुबे के मुताबिक उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। घटना के समय वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। घर के जीने पर गेट नहीं होने का फायदा उठाकर बदमाश छत के रास्ते नीचे उतर आए। पीड़िता के अनुसार सभी सात बदमाश नकाब पहने हुए थे। तीन बदमाशों ने उसे पकड़ रखा था, दो कमरे में रखे सामान को खंगाल रहे थे, जबकि एक जीने और दूसरा मुख्य गेट पर निगरानी कर रहा था। शिवानी ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध और शोर मचाने पर एक बदमाश ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसी दौरान आरोप है कि बदमाशों ने उसकी एक साल की बेटी की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। मासूम के साथ मारपीट होते देख महिला ने हिम्मत जुटाकर एक बदमाश को लात मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक बदमाश घर से सोने की चेन, कान के झाले, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली समेत अन्य जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लूट ले गए। वारदात के बाद महिला की चीख-पुकार और घटना की जानकारी से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जसरथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और जसरथपुर थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रास्तों के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।