{"_id":"6af7d027c07dacc79f0236cf","slug":"video-seasons-first-fog-cold-winds-slow-down-highway-traffic-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब सताएगी ठंड! एटा में सीजन का पहला कोहरा, सुबह-सुबह सड़कों पर छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अब सताएगी ठंड! एटा में सीजन का पहला कोहरा, सुबह-सुबह सड़कों पर छाई धुंध
एटा में मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाया। कोहरे के साथ चलीं हल्की सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। सुबह हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालक लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।
सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को पहली बार सर्दी का अहसास हुआ। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी गर्म कपड़े पहनकर निकले, वहीं बाइक सवारों ने भी जैकेट और स्वेटर का सहारा लिया। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम रही। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम में सर्दी का असर बना रहा। सीजन के पहले कोहरे ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।