{"_id":"695bdf8997a23d10030acd03","slug":"video-pollution-control-department-extinguished-fire-and-shut-down-operation-of-brick-kiln-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आग बुझाकर ईंट भट्ठे का संचालन कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आग बुझाकर ईंट भट्ठे का संचालन कराया बंद
एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र के राई गांव स्थित खाटू श्याम ईंट भट्ठे पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। ईंट पथाई के लिए जलती आग को दमकल की गाड़ी से बुझाया और संचालन पूरी तरह बंद करा दिया। इससे पहले शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां बुल्डोजर और मिक्सर मशीन सीज करते हुए ईंट पथाई का काम बंद कराया था। मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह ने अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम को भेजा। जांच में मिला कि भट्ठे की एनओसी जुलाई 2025 में समाप्त हो चुकी थी। नई एनओसी के लिए बिना कार्रवाई किए अवैध रूप से भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। पर्यावरण नियमों के उल्लघंन पर टीम ने फायर ब्रिगेड टीम बुलाकर भट्ठे की आग को बुझाते हुए संचालन पूरी तरह बंद करा दिया। दो दिन पहले शुक्रवार को खनन टीम ने पहुंचकर रॉयल्टी जमा न करने और लगातार खनन करने पर बुल्डोजर एवं मिक्सर मशीन को सीज करते हुए अलीगंज कोतवाली में खड़ा कराते हुए ईंट की पथाई पर रोक लगाई थी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के खनन किए जाने और प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए थे। एनओसी के बिना ईंट भट्ठे का संचालन मिलने पर कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।