{"_id":"690712f1b20931d9e1035a15","slug":"video-state-information-commissioner-said-public-information-officers-participate-in-mainstream-of-development-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य सूचना आयुक्त बोले- विकास की मुख्यधारा में जन सूचना अधिकारी भी बनें सहभागी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सूचना आयुक्त बोले- विकास की मुख्यधारा में जन सूचना अधिकारी भी बनें सहभागी, VIDEO
राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि चंदौली प्राकृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जनपद है। विगत कुछ वर्षों में यह जिला विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि जन सूचना अधिकारी भी इस विकास यात्रा के सहभागी बनें और जन सूचना के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान को निर्धारित समय सीमा में करें। चंदौली अतिथि गृह में आयोजित बैठक के दौरान डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में चल रही प्रमुख औद्योगिक परियोजनाएं और एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार चंदौली को विकास का नया आयाम देगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बन चुकी है, जिसे अब मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर तक जोड़ा जाएगा। इससे चंदौली सीधे दो प्रमुख एक्सप्रेसवेगंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवेसे जुड़ जाएगा।
राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार चंदौली से सोनभद्र (शक्तिनगर) तक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिससे चंदौली की लखनऊ और दिल्ली से कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी। वहीं वाराणसी से चंदौली तक बनने वाला रिंग रोड जिले के विकास की धुरी साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।