{"_id":"6a2d634bfe22889b9a04baff","slug":"video-police-encounter-with-shooter-accused-killing-accountant-shot-in-both-legs-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुनीम के हत्यारोपी शूटर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम के हत्यारोपी शूटर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली; VIDEO
अलीनगर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने रविवार को मुनीम मनोज के हत्या के आरोपी शूटर सूरज उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि 6 जून को अशोक कुमार खरवार निवासी ग्राम चतुर्भुजपुर थाना मुगलसराय ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई मनोज कुमार (38) रोज की तरह सुबह करीब सात बजे काम के लिए श्रीराम धर्म कांटा, चंदासी जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम टरियां-पटपरा के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। मामले में थाना अलीनगर में प्राथमिकी दर्ज कर संयुक्त टीम गठित की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।