{"_id":"6a57ab44118ff2c4f10f5e1b","slug":"video-dm-takes-action-on-farmers-complaints-issues-ultimatum-to-resolve-issues-within-a-week-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों की शिकायतों पर डीएम का एक्शन, एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का अल्टीमेटम ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की शिकायतों पर डीएम का एक्शन, एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का अल्टीमेटम ;video
चंदौली में खरीफ सीजन में धान रोपाई के बीच किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई, खाद और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में प्रगतिशील किसानों ने नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने, हेड पर पानी रोके जाने, बंधियों पर अतिक्रमण, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, उर्वरकों की उपलब्धता, विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे तथा गंदा नाला की सफाई जैसी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।