फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga in spate, water level reaches close to 78 meters for the first time in the season

Chandauli News: उफान पर गंगा, सीजन में पहली बार 78 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ganga in spate, water level reaches close to 78 meters for the first time in the season
सीतामढ़ी। गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से अब उफान की स्थिति बनने लगी है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है। सोमवार शाम छह बजे तक जलस्तर 77.870 मीटर दर्ज किया गया। पानी चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाकों के लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार 78 के करीब जलस्तर पहुंचा है।
विज्ञापन

प्रदेश और जिले में हो रही बारिश से गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। 21 से 22 अगस्त तक 77 मीटर तक पानी पहुंचने के बाद घटने लगा था लेकिन दो दिन पूर्व से फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। सीतामढ़ी में गंगा बाढ़ के पानी में पक्की सीढ़ियां डूबती जा रहीं है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्र के गंगा किनारे के किसानों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार बनी रही तो अगले दो से तीन दिनों में गंगा के चेतावनी बिंदु तक पहुंचने की आशंका है। कोनिया क्षेत्र के गंगा कटान प्रभावित छेछुआ, भुर्रा और इटहरा आदि गांवों में गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो अगले एक-दो दिनों में गंगा कटान शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कटान शुरू होने पर किसानों की खेती योग्य जमीन नदी की धारा में समाने का खतरा बढ़ जाएगा। इधर, सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम के पास गंगा का बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर और बढ़ा तो बाढ़ का पानी आश्रम परिसर में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि अभी चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर से पानी करीब दो मीटर नीचे है। प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी है। जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed