{"_id":"690712f474b1c4fab408f061","slug":"video-crop-loss-survey-should-be-done-in-transparent-and-fair-manner-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से किया जाए फसल नुकसान का सर्वे, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से किया जाए फसल नुकसान का सर्वे, VIDEO
बेमौसम हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए डीएम चंद्र मोहन गर्ग शनिवार को गांवों का दौरा कर किसानों से मिले और खेतों में जाकर पानी में डूबी फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन, नायब तहसीलदार चकिया आरिफ तथा राजस्व निरीक्षकों के साथ ग्राम फत्तेपुर मडहर, हरिपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जिलाधिकारी ने खेतों में खड़ी धान की फसलों की स्थिति देखी और किसानों से उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने मौजूद लेखपालों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नुकसान की सटीक रिपोर्ट तैयार कर सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी किसान के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होना चाहिए, और यदि किसी किसान की शिकायत मिली कि उसे मुआवजा नहीं दिया गया है, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसी भी किसान को राहत पाने में देरी न हो। इसलिए फसल नुकसान का सर्वे पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।