{"_id":"6aef435c386cc7a409039c3b","slug":"video-chandauli-a-massive-surge-of-passengers-at-pdu-junction-on-the-eve-of-diwali-no-space-left-on-trains-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली: दीपावली की पूर्व संध्या पर पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, ट्रेनों में जगह नहीं;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: दीपावली की पूर्व संध्या पर पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, ट्रेनों में जगह नहीं;video
दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डाउन दिशा की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गई। गया, पटना, हावड़ा और सियालदह की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति रही। भीड़ के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
गेट पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर यात्री
ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण कई यात्री गेट पर खड़े होकर तो कुछ बाथरूम के आसपास बैठकर सफर करते नजर आए। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना था कि दो महीने पहले आरक्षित टिकट कराने के बावजूद वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। तत्काल टिकट मिलना भी आसान नहीं है।
इन ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़
पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली मगध, श्रमजीवी, महाबोधि, पूर्वा, संघमित्रा, लोकमान्य तिलक, सिकंदराबाद-दानापुर, पुरुषोत्तम, नीलांचल, नॉर्थ ईस्ट, कामाख्या, जनता और उधना एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ रही। त्योहार पर घर जाने की जल्दबाजी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भीड़ नियंत्रण में जुटी रेलवे की टीमें
जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।