{"_id":"6adf4b10dd311f18b6014ad2","slug":"video-police-encounter-with-cow-slaughter-suspect-carrying-a-50000-bounty-in-bulandshahr-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गोकश से मुठभेड़, पुलिस हिरासत से पिस्टल लेकर हुआ था फरार; अब पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गोकश से मुठभेड़, पुलिस हिरासत से पिस्टल लेकर हुआ था फरार; अब पैर में लगी गोली
गोकशी में वांछित गिरफ्तार 50 हजार रुपये का इनामी मेडिकल को ले जाते समय पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गया। पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से सरकारी पिस्टल नौ कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। आरोपी ने गत 15 अगस्त की रात में अपने साथियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर, सुतारी के जंगल में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था।
एएसपी प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि 15 अगस्त की रात में गांव सुतारी और सबदलपुर के जंगल में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी मुकीम निवासी गांव सुतारी थाना चोला के फरारी के चलते डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। सोमवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को दो पुलिसकर्मी बाइक से मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। गैस गोदाम के पास पुलिसकर्मियों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर फरार हो गया। सूचना पर स्वाट टीम देहात और चोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस गोदाम के पास झांडियों में आरोपी की घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस की पिस्टल से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया और उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया । आरोपी के कब्जे से सरकारी पिस्टल नौ कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
11 आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल, एक आरोपी पर लगाई एनएसए
एएसपी ने बताया कि उक्त गोकशी की घटना में अब तक पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी आरोपी मुकीम शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी पर कोतवाली देहात और थाना चोला में चार आपराधिक मामले दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।