फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trust holds meeting regarding Chhath preparations; event to be held at Balipura Ghat

Bulandshahar News: छठ की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट की बैठक, बलीपुरा घाट पर होगा आयोजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trust holds meeting regarding Chhath preparations; event to be held at Balipura Ghat
आवास विकास प्रथम में छठ पर्व को लेकर बैठक कर​ते ट्रस्ट के पदा​धिकारी।
बुलंदशहर। आवास विकास प्रथम डीएम रोड स्थित कार्यालय पर सूर्योपासना महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर छठ पूजा ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन गंगा नहर के बलीपुरा छठ घाट पर किया जाएगा। पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से घाट पर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी अरुण चौबे ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहना जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को शाम के समय अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। उषा अर्घ्य के बाद व्रती पारण करेंगे। पर्व के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में सुनील कांत श्रीवास्तव, के. यादव, डॉ. प्रसाद, डॉ. एसपी ओझा, राजेश नंदन, अरुण सिन्हा और विवेक राज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed