{"_id":"6adf8e913d6543ef6300d91f","slug":"video-of-man-spitting-while-making-rotis-at-a-hotel-goes-viral-he-has-been-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-169334-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: थूककर होटल में रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: थूककर होटल में रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल, गिरफ्तार
विज्ञापन
ककोड़। कस्बे के एक होटल पर युवक का थूककर रोटी बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने सोमवार को वायरल हुए वीडियो की रिपोर्ट दर्ज कराई। वीडियो में एक युवक होटल पर तंदूर में रोटी लगाते समय थूकता दिखाई दे रहा। जांच में घटना कस्बे के अल हरम चिकन पॉइंट की पाई गई। पुलिस सिकंदराबाद रोड पर जफर भाई की मार्केट स्थित इस चिकन पॉइंट पर पहुंची।
वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान फिरोज के रूप में हुई। फिरोज जहांगीराबाद बुलंदशहर के मोहल्ला बाजार खाम का निवासी है। पूछने पर आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी। पुलिस ने मौके से डीवीआर कब्जे में लिया और फिरोज को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।