{"_id":"6aaf9bb8c70543186f0385f5","slug":"video-farewell-was-bid-in-bulandshahr-amidst-clouds-of-coloured-powder-and-chants-of-ganpati-bappa-morya-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: रंग-गुलाल और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: रंग-गुलाल और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ दी गई विदाई
बुलंदशहर में पूरे शहर में रविवार को गणेश विसर्जन धूमधाम से किया गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। नगर की अंबा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हरि एन्क्लेव सहित कई कॉलोनियों में स्थापित गणपति बप्पा का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही पंडालों में अंतिम आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आरती के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। आगे-आगे डीजे पर भक्ति गीत और पीछे-पीछे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए सैकड़ों श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बप्पा को विदा करने में जुटे थे।दोपहर में यह सभी विसर्जन यात्राएं वलीपुरा स्थित नहर पर पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह व श्रद्धा देखते ही बन रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।