फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sir, this is the one that bit me... arrived at the hospital with the snake in a box.

Bulandshahar News: साहब, इसी ने डसा है... सांप को डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sir, this is the one that bit me... arrived at the hospital with the snake in a box.
सांप को डिब्बे में रखे हुए युवक विपिन इमरजेंसी में लेटे हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार दोपहर एक सांप को डिब्बे में बंद कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचा। सांप को देखते ही इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक, स्टाफ और अन्य मरीज हैरान हो गए। युवक ने कहा कि इसी सांप ने डसा है। इसके बाद सांप को जंगल में छुड़वा दिया गया। वहीं, 12 घंटे में युवक समेत छह लोग सांप डसने पर इमरजेंसी पहुंचे। सभी को भर्ती कर एंटी स्नैक वेनम लगाई गई।
चोला क्षेत्र के निठारी स्थित एक मुर्गी फार्म पर 30 वर्षीय विपिन पुत्र नेत्रराम ईंट उठाकर दूसरे स्थान पर रख रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके सीधे पैर पर डस लिया। विपिन ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। विपिन ने बताया कि सांप के डसने पर वह डरा नहीं और डसने वाले स्थान से ऊपर कपड़ा बांधकर मेडिकल कॉलेज आ गया।
विज्ञापन

यहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक को सांप दिखाया ताकि चिकित्सकों को पता चल सके कि उसे किस सांप ने काटा है। इसके बाद चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया। वहीं, युवक को डिब्बे में सांप लेकर आने की बात जिसने भी सुनी वह उसे देखने के लिए इमरजेंसी पहुंचा। इमरजेंसी में भीड़ बढ़ने पर स्टाफ ने तीमारदार के सहयोग से सांप को सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज पहुंची अगौता क्षेत्र के गांव गड़िया मानपुर निवासी छोटे की 19 वर्षीय पुत्री आरती ने बताया कि रविवार को धान की कटाई कर रही थी। इस दौरान खेत में एक सांप ने सीधे हाथ की कलाई पर डस लिया।

इसके अलावा खुशहालपुर निवासी लाल सिंह की 24 वर्षीय पुत्री शांति, गुलावठी के चिड़ावक निवासी 46 वर्षीय लाल मोहम्मद, इमलिया निवासी 35 वर्षीय पूजा, दौलतपुर कलां निवासी 63 वर्षीय संजय सिंह सांप के डसने पर इमरजेंसी पहुंचे। इन सभी को भर्ती कर एएसवी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed