{"_id":"6ab0161e6cefaa05610d2dd3","slug":"a-farewell-was-bid-amidst-colors-gulal-and-chants-of-ganpati-bappa-morya-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166005-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रंग-गुलाल व गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रंग-गुलाल व गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग दी गई विदाई
विज्ञापन
गणपति विसर्जन के लिए धूमधाम से जाते श्रद्धालु। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर। रविवार को नगर से लेकर देहात तक गणेश विसर्जन धूमधाम से हुआ। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं, मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
नगर की अंबा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हरि एन्क्लेव सहित कई कॉलोनियों में स्थापित गणपति बप्पा का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही पंडालों में अंतिम आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। आरती के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। यात्रा में आगे-आगे डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे और पीछे-पीछे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। दोपहर में सभी यात्राएं वलीपुरा स्थित नहर पर पहुंचीं। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
दूसरी ओर अनूपशहर के मस्तराम घाट पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने ‘हर हर गंगे’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
रविवार होने के कारण वैसे भी घाट पर भीड़ रहती है लेकिन गणेश विसर्जन के चलते संभल, अलीगढ़ और हाथरस जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन के लिए पहुंचे। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सोहमताऊ मोड़ पर पुलिस तैनात कर यातायात सुचारू कराया। घाट पर भी पुलिस बल तैनात रहा। पीएसी की फ्लड प्लाटून के जवान और गोताखोर मोटरबोट से गंगा में गश्त करते रहे।