{"_id":"6b007129107b245aa40a0897","slug":"video-young-man-consumes-poisonous-substance-under-pressure-of-debt-owed-to-relatives-dies-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
बदायूं। रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव और पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गोला कुआं निवासी 28 वर्षीय नीतेश की पत्नी महावती ने बताया कि शादी के बाद पारिवारिक कलह के चलते पति नीतेश पत्नी के साथ कादरचौक कस्बे में रहने लगा था। यहां वह खाद की दुकान पर नौकरी करता था और किराये के कमरे में पत्नी के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, नीतेश पर कुछ रिश्तेदारों का कर्ज था। इसे लेकर रिश्तेदार उस पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि घटना वाले दिन रिश्तेदारों ने फोन कर उससे कर्ज की रकम मांगी और गालीगलौज की। इसके बाद नीतेश ने अपनी मां को फोन किया, जहां बातचीत के दौरान उसका मां से भी विवाद हो गया। इसी से परेशान होकर उसने शाम के समय विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने उसे उपचार दिलाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना पर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।