{"_id":"6af17c8d65f6ebdebe03586c","slug":"video-somvati-amavasya-devotees-throng-kachhla-ganga-ghat-in-badaun-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या: बदायूं के कछला गंगाघाट पर उमड़े श्रद्धालु, सुबह चार बजे से शुरू हुआ स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या: बदायूं के कछला गंगाघाट पर उमड़े श्रद्धालु, सुबह चार बजे से शुरू हुआ स्नान
Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:25 PM IST
Link Copied
बदायूं में सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही कछला गंगाघाट पर स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। भोर होते ही घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे और गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसों और निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में स्नान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। सुबह आठ बजे के बाद घाट पर भीड़ और बढ़ने लगी। घाट के आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान घाट पर तैनात रहे। गोताखोरों की टीम भी गंगा में निगरानी करती रही। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।