{"_id":"6ad9d2b3f63c078ff30f48e4","slug":"video-polling-parties-depart-for-the-teachers-mlc-election-in-badaun-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदायूं में 3935 शिक्षक मतदाता 10 बूथों पर करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदायूं में 3935 शिक्षक मतदाता 10 बूथों पर करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना
Mukesh Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:39 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिले में मतदान के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर 3935 शिक्षक मतदाता हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होनी शुरू हुईं, मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया गया है। द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में कार्यालय नगर पालिका परिषद बदायूं, मतदेय स्थल संख्या 32 कार्यालय नगर पालिका परिषद बिल्सी मतदेय स्थल संख्या 30 तथा कार्यालय क्षेत्र पंचायत बिसौली मतदेय स्थल संख्या 26, आसफपुर 27, वजीरगंज 28, सहसवान 29, इस्लामनगर 31, उझानी 33, म्याऊँ 34 एवं कार्यालय क्षेत्र पंचायत दातागंज मतदेय स्थल संख्या 35 को मतदान केंद्र बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।