{"_id":"68ad70425c4581de4b04bcbc","slug":"video-dr-ruchi-gupta-told-the-students-tips-to-stay-healthy-in-badaun-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: बदायूं में डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: बदायूं में डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के टिप्स
बदायूं के केदरनाथ महिला इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि सभी विषयों पर शिक्षक व परिवार के लोगों से खुलकर बात करें, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि पहले के समय लड़कियां हर बात शर्म की वजह से घरवालों से बात छिपाती थीं। इस वजह से वह बीमार होती थीं। अब समय बदल गया लड़कियां खुलकर बात कर रही हैं। उसमें से भी 25 फीसदी लड़कियां अभी भी बात छिपाती हैं। महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि ने बताया कि संतुलित आहार खाएं, हरी सब्जी और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। कहा कि नियमित योग करने से नींद अच्छी आती और समय से पीरिएड होते हैं। प्रधानाचार्य अमलेश गुप्ता ने बताया कि अच्छे पद तक पहुंचने के लिए आप सभी को बहुत संघर्ष करने की जरूरत है। मन लगाकर पढ़ाई करें। कहा कि अगर कोई टिप्पणी करता है तो उसकी शिकायत घरवालों या फिर पुलिस से करें, कोई भी जुल्म सहन न करें। शिक्षकों ने डॉ. रुचि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।