Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Data raises concerns for political parties; decline in women's votes set to cause losses

Budaun News: आंकड़ों ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की चिंता, महिलाओं के घटे वोट पहुंचाएंगे नुकसान

Thu, 19 Nov 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Data raises concerns for political parties; decline in women's votes set to cause losses
उझानी में अपना वोट परिचय पत्र दिखाती सुनीता। - फोटो : Samvad
बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाताओं के आंकड़ों ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी हैं। एसआईआर के दौरान 3,57,569 मतदाता घटने के बाद यह माना जा रहा था कि निर्वाचन आयोग विशेष शिविरों के जरिए मतदाताओं की कमी पूरी कर लेगा, लेकिन ऐसा हुई नहीं। अप्रैल के बाद मंगलवार को जारी एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 24,682 मतदाता ही बढ़े हैं, जबकि 3,32,887 मतदाता अभी भी कम हैं। इसमें सबसे अहम यह है कि एसआईआर में सर्वाधिक महिलाओं के ही वोट कम हुए, जबकि चुनाव में उन्हीं के वोट निर्णायक माने जाते हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के दौरान 1,47,370 पुरुष और 1,85,436 महिला मतदाता घटे थे, जबकि हाल ही में हुए पुनरीक्षण कार्य में 9937 पुरुष और 14743 महिला मतदाता बढ़े हैं, लेकिन कई लाख मतदाता के अंतर को कम करने के लिए किसी स्तर पर ठोस रणनीति नजर नहीं आई। जिला निर्वाचन कार्यालय ने विशेष शिविर आयोजित करके घटे हुए मतदाताओं के अंतर को कम करने की योजना बनाई है, लेकिन राजनीतिक दलों की किसी स्तर पर योजना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

2022 के चुनाव में जिले में 23,85,897 मतदाता थे। इसमें 12,81,278 पुरुष और 11,04,472 महिला मतदाता और 147 थर्ड जेंडर थे। एसआईआर के बाद अप्रैल में जारी हुए आंकड़ों के अनुसार 20,28,328 मतदाता रह गए। इसमें 11,23,969 पुरुष और 9,04,293 महिला मतदाता और 66 थर्ड जेंडर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार, 20,53,010 मतदाता हैं। इनमें 11,33,908 पुरुष और 9,19,036 महिला व 66 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र बिसौली में 3,62,247, सहसवान में 3,67,008, बिल्सी में 3,02,939, बदायूं में 3,15,871, शेखूपुर में 3,54,470 व दातागंज में 3,50,475 मतदाता हैं।


शिविर लगवाकर की जाएगी मतदाता बढ़ाने की कोशिश
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नए मतदाता बनवाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 21 नवंबर, 22 नवंबर, 28 नवंबर एवं 29 नवंबर को शिविर आयोजित करने की तारीखें निर्धारित की गई हैं। इन विशेष अभियान तिथियों में बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इन शिविरों में आकर पात्र अपना वोट बनवा सकते हैं।


वर्ष 2022 के चुनाव में थे 23,85,897 मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला
बिसौली 225176 195351
सहसवान 227675 198159
बिल्सी 191722 163072
बदायूं 200173 175181
शेखूपुर 215417 187276
दातागंज 221115 185433

एसआईआर के बाद अप्रैल में रह गए 20,28,328 मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला
बिसौली 197298 161090
सहसवान 201027 162838
बिल्सी 165629 134459
बदायूं 170568 142130
शेखूपुर 194203 156348
दातागंज 195244 147428

उझानी में पूर्व पालिका सदस्य का बेटे सहित कटा वोट
उझानी। एसआईआर के बाद नई वोटर लिस्ट में नाम गायब होने के शोर के बीच ऐसे लोग भी सामने आने लगे हैं, जिनके वोट नगर निकाय चुनाव में थे, लेकिन नई वोटर लिस्ट में नहीं हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर- दो की निवासी सुनीता पत्नी स्व. ओमपाल और उनके बेटे अमित का वोट कट गया था। सुनीता नगर पालिका परिषद में सदस्य भी रह चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसा कैसे हुआ, यह तो उन्हें नहीं पता, लेकिन वोट कट जाने की जानकारी मिली है। उनकी पुत्रवधू का भी नया वोट बनना है, इसे लेकर वह बीएलओ को भी अवगत करा चुकी हैं। ऐसा तब हुआ है, जब उनके ससुर स्व. मटरू प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी भी थे। सुनीता की तरह उनके वार्ड के कुछ और लोग भी वोट बनवाने के लिए संपर्क कर चुके हैं।
पालिका सदस्य प्रेम चंद्र कहते हैं कि सुनीता समेत कुछ लोगों के वोट कटने का मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। वोट लिस्ट में उनके नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्रवाई कराएंगे। संवाद


वोटर लिस्ट में नहीं हैं कई लोगों के नाम
अलापुर। नगर के कई लोगों के नाम नगर निकाय की वोटर लिस्ट में तो हैं, लेकिन विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। वार्ड एक निवासी नन्हे पुत्र चेतराम और वार्ड आठ की रामवती पत्नी अनोखे ने बताया कि उनका नाम नगर निकाय की वोटर लिस्ट में तो है, लेकिन विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट में नहीं है। वोट बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed