{"_id":"6afe04872f8132bb40046a3b","slug":"youth-dies-of-dengue-in-bala-kishanpur-fever-spreads-through-the-village-badaun-news-c-123-1-sbly1006-177939-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाला किशनपुर में डेंगू से युवक की मौत, गांव में फैला बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाला किशनपुर में डेंगू से युवक की मौत, गांव में फैला बुखार
विज्ञापन
कुलदीप वार्ष्णेय का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
बिल्सी। गांव बाला किशनपुर निवासी कुलदीप कुमार वार्ष्णेय (32) पुत्र बाबूराम) की डेंगू से मंगलवार शाम मौत हो गई। गांव में भी बुखार से कई लोग पीड़ित हैं।
मृतक के भाई लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय ने बताया कि कुलदीप को 10 दिन पहले बुखार आया था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में कराया। कई दिनों तक उपचार चलने के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिवार के लोग उन्हें मंगलवार वापस गांव लेकर आ गए, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
लक्ष्मीकांत ने बताया कि गांव में कई अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने और बुखार से पीड़ित लोगों की जांच एवं उपचार कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
जांच के लिए टीम भेजकर संबंधित व्यक्ति की मौत का कारण पता कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को गांव में शिविर भी लगवाया जाएगा, ताकि गांव में बुखार पीड़ित हो तो उनको दवा मिल सके। - डाॅ. विकास शर्मा, सीएमओ
राजपुर कठघर में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले
- प्राइवेट लैब की जांच में दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 50 लोग बुखार की चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। ब्लॉक क्षेत्र के गांव राजपुर कठघर में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। दो लोगों की निजी लैब में हुई जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार बढ़ रहे मरीजों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव राजपुर कठघर में राहुल कुमार, कुसुम, रजत, अनमोल, खेतल सिंह, राहुल सिंह, नितिन मिश्रा समेत करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। कई मरीजों का निजी अस्पतालों और चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांव में चिंता बढ़ गई है।
निजी लैब की जांच मेें अनमोल (25), अनामिका (25) पॉजिटिव पाए गए। वहीं नितिन (25) की प्लेटलेट काउंट 25 हजार निकली है। इससे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में जांच और उपचार शिविर लगाने की मांग की है। साथ ही मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए गांव में सफाई और दवा का छिड़काव कराने की जरूरत बताई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि गांव शिविर लगवाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। साथ ही एंटीलार्वा दवा कर छिड़काव कराया जाएगा।

कुलदीप वार्ष्णेय का फाइल फोटो।- फोटो : Samvad