Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Sub-Inspector recruitment exam paper was easier than the Constable recruitment paper, raising the possibility of a high cut-off score
{"_id":"69b586107afbe63f1e0ca141","slug":"video-sub-inspector-recruitment-exam-paper-was-easier-than-the-constable-recruitment-paper-raising-the-possibility-of-a-high-cut-off-score-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांस्टेबल भर्ती से सरल रहा दरोगा भर्ती का पेपर, हाई कट ऑफ बनने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांस्टेबल भर्ती से सरल रहा दरोगा भर्ती का पेपर, हाई कट ऑफ बनने की संभावना
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा पहले दिन सकुशल सम्पन्न हो गया। कड़ी निगरानी में जिले के छह केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली में 703 और दूसरी पाली में 675 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों के अनुसार दरोगा भर्ती का प्रश्न पत्र कांस्टेबल भर्ती के प्रश्न पत्र की अपेक्षा सरल था। गणित और विज्ञान के पेंडाई ग्राम के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। बताया कि ओवरआल पेपर काफी अच्छा रहा। जिससे कट ऑफ भी काफी हाई बनने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 और 15 मार्च को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन सख्त बंदोबस्त रहे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे के बीच हुई। दोनों पालियों में सुरक्षा के सख्त रहे। वहीं सक्षम अधिकारी जिले भर के बने केन्द्रों पर चक्रमण कर पल-पल की जानकारी लेते रहे। इसके पहले सुबह से ही केन्द्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए। जहां उन्हें अच्छी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही केन्द्रों के अंदर भेजा गया। जिले में परीक्षा के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही, ज्ञानदेवी इंटर कालेज भदोही एवं एमए समद इंटर कालेज भदोही को केंद्र बने हैं। दोनों पालियों में कुल 4800 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिसमें प्रथम पाली में 2400 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1697 ने परीक्षा दी और 706 ने छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 1725 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं 675 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल 1378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।