{"_id":"69b55237064dd519a505cfcd","slug":"video-aap-workers-protest-over-cylinder-shortage-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिलिंडर की किल्लत को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिलिंडर की किल्लत को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भदोही में जिला मुख्यालय पर देश भर में चल रही सिलिंडर की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 20 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। वहीं आप नेता पंकज कुमार एडवोकेट कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। पत्रक में सिलिंडर की किल्लत को समाप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना पर का काम करने और सिलिंडर के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वापस लेने की मांग की। मौके पर पंकज कुमार एडवोकेट, महेंद्र नाथ पाल, सुरेश यादव, कमलेश गौतम, सोहन गौतम, राजधर बिंद, बीरेंद्र गौड़, संदीप यादव, बैजनाथ सरोज, हरिशंकर पाल,अरविंद सरोज, संगम पासी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।