{"_id":"6ac21e645595d6da800818d8","slug":"video-sp-demands-removal-of-chief-election-commissioner-in-bareilly-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:07 PM IST
Link Copied
बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग की। सपा नेताओं का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विपक्षी समर्थकों के वोट काटे गए। बरेली में 1.17 लाख से अधिक वोट काटे जाने का दावा किया गया। सपा दो से आठ अक्तूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ' अभियान चला रही है, जिसके तहत आठ अक्तूबर को मार्च भी निकाला जाएगा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा को कोई आधार नहीं मिलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त हटाए जाएं ताकि निष्पक्षता रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।