{"_id":"688b386fba5922825e02a1e4","slug":"video-drunken-husband-killed-his-pregnant-wife-in-bareilly-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में शराबी पति ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में शराबी पति ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद हुआ फरार
बरेली में भुता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा में बुधवार रात युवक ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी है। भुता थाना के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमपाल नाम का युवक शराब का लती है। वह अक्सर नशा करके अपनी पत्नी ने गालीगलौज और पिटाई करता था। बुधवार रात वह नशा करके आया और फिर अपनी गर्भवती पत्नी 25 वर्षीय सुमन से गालीगलौज करने लगा। सुमन ने विरोध किया तो सोमपाल ने उसको बुरी तरह पीटा। दिव्यांग सास बहू को बचाने पहुंचीं तो सोमपाल उन्हें शौचालय में बंदकर भाग गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।