{"_id":"65168c1cf53580ee96064d8c","slug":"video-bral-ma-shacalya-ka-thavara-katakara-bka-ma-ghasa-cara-kamara-ka-tal-taugdha-lkara-ukhaugdhana-ka-kashasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में शौचालय की दीवार काटकर बैंक में घुसे चोर, कमरों के ताले तोड़े, लॉकर उखाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में शौचालय की दीवार काटकर बैंक में घुसे चोर, कमरों के ताले तोड़े, लॉकर उखाड़ने की कोशिश
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में बड़ौदा ग्रामीण बैंक की राजघाट शाखा में बृहस्पतिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने सेंध लगा दी। चोर बैंक के पिछले हिस्से में बने शौचालय की दीवार काटकर अंदर घुसे। फिर लॉकर तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश की, मगर असफल रहे। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रही है।
बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे स्थित बैंक शाखा के पीछे जंगल क्षेत्र है। इसका लाभ उठाकर चोर वहां तक पहुंच गए। चोरों ने पहले रोशनदान और बड़ी खिड़की को उखाड़ने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिली तो शौचालय की दीवार में नकब लगा लिया। कैश काउंटर और रिकॉर्ड रूम में नकदी न मिलने पर लॉकर रूम का ताला तोड़ा।
वहां पहले सरिया से तिजोरी का लॉक तोड़ने की कोशिश की और फिर उसे उखाड़ने की। इसमें भी असफल रहने पर बदमाश भाग गए। शुक्रवार सुबह आठ बजे आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस पिकेट की तैनाती पर उठे सवाल
बड़ौदा ग्रामीण बैंक की राजघाट शाखा में सेंध लगाने के ममले में पुलिस पिकेट की तैनाती पर सवाली उठ रहे हैं। पुलिस की माने तो बैंक के बाहर ही सुबह पांच बजे तक पिकेट तैनात रहती है। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन दीवार और अंदर जाकर ताले वगैरह तोड़ने में बदमाशों को तीन से चार घंटे का वक्त लगा होगा। ऐसे में वे रात में ही आए होंगे। इससे रात में पुलिस पिकेट की तैनाती पर सवाल उठ रहे हैं।
सीसीटीवी में दिखे बदमाश
पुलिस के मुताबिक सुबह 5:22 बजे पिकेट उठकर थाने आ गई। उसके बाद दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में 5:32 बजे बदमाश बैंक के बाहर दिखे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि ये फुटेज बदमाशों के निकलते समय के हैं या अंदर जाने के। बैंक के अंदर की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है।
बैंक के पास में स्थित बरातघर संचालक व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। डॉग स्क्वॉड से भी जांच कराई गई है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - मुकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।